ऊनाः हिमाचल प्रदेश के नशा मुक्ति केंद्र से पांच रोगियों के भागने की खबर सामने आई है। मामला ऊना जिले स्थित बड़ाहला के तहत पड़ते न्यू जीवन केयर होम सोसाइटी नशा मुक्ति की ओर से संचालित पुनर्वास केंद्र का है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी से लौट रहे बाइक सवार युवक पर कूद पड़ा तेंदुआ, इस बात की रही गनीमत
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब तीन बजे पहले तो रोगियों ने केंद्र के अंदर बने बाथरूम में लगी ग्रिल को तोड़ा और उसके बाद वहां से भाग खड़े हुए।
ये रही भागने वालों की पहचान
भागने वाले युवकों की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र बंता सिंह रक्कड़ कांगड़ा, संजीव सिंह पुत्र जुगल सिंह नवा शहर पंजाब, अमन कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी सवारी टकोली ऊना, अजय पुत्र ओंकार सिंह निवासी मुकेरियां पंजाब, रघुवेंद्र सिंह पुत्र गोविंद राम निवासी नूरपुर बेदी पंजाब शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सफेद कपड़े में लिपटा पड़ा मिला अधेड़ शख्स- टूट चुकी थी सांसें
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब केंद्र से इस तरह रोगी भागे हैं। इससे पहले भी जिले के एक केंद्र से करीब 23 रोगी भाग गए थे। परंतु सोचने वाली बात तो ये है कि आखिरकार रोगी ऐसा क्यों कर रहे हैं। जबकि केंद्र मे रोगी अपनी इच्छा से दाखिल होते हैं, ताकि नशे की आदत को छोड़ सकें।
जिले में बंद हो चुके हैं- छः नशा मुक्ति केंद्र
जानकारियों की मानें तो जिला में पहले ही अव्यवस्थाओं के चलते छः नशा मुक्ति केंद्र बंद कर दिए गए हैं। बावजूद इसके इन केंद्रों मे अव्यवस्थाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इन केंद्रों में शामिल होने वाला हर युवा यही सोच के आता है कि वो अपनी नशे की लत छुड़ा सके। बावजूद इसके रोगियों को इन केंद्रों में मानसिक पताड़ना के साथ-साथ शारीरिक पीड़ा दी जाती है। जिस वजह से रोगी इन केंद्रों से भागने की फिराक में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः बाइक की टक्कर ने छीन ली महिला की जिंदगी, PGI ले जाना भी काम नहीं आया
इस वारदात के बाद मैहतपुर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र से भागे रोगियों के परिजनों सहित संबंधित थानों को इस संबंध में सूचना दे दी है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये जानकारी जुटा रही है कि ऐसे क्या कारण रहे जो रोगियों को केंद्र छोड़कर भागना पड़ा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks