ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से आत्महत्या की एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। युवती वीडियो कॉल पर प्रेमी से बात कर रही थी। कॉल कटते ही अपनी जान ले ली।
ग्रुप वीडियो कॉल में उकसाया:
बता दें कि ऊना जिला निवासी एक लड़की का पंजाब के किसी लड़के के साथ पिछले चार वर्ष से प्रेम प्रसंग था। दोनों परिवार लड़का-लड़की की शादी को लेकर भी राजी थे। लेकिन लड़के की बहन और जीजा को ऐतराज था।
वीरवार को दोनों प्रेमी-प्रेमिका और परिजन ग्रुप वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान लड़के के बहन और जीजा ने कहा कि क्या कोई किसी की खातिर मरकर दिखा सकता है। यह सुनते ही युवती ने लाइव वीडियो पर कहा कि मैं उससे प्यार करती हूं और उसके लिए मर कर भी दिखाऊंगी।
बहन जीजा को थी आपत्ति:
इतनी बात होने के बाद लड़की ने कॉल काटा और आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। मृतका के भाई द्वारा पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने धारा 306 तथा 34 आईपीसी के तहत 3 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं।
मृतका के भाई ने बताया कि दोनों परिवार शादी को लेकर राजी था। केवल लड़के के बड़ी बहन-जीजा को आपत्ति थी। ग्रुप वीडियो कॉल पर शादी को लेकर ही तकरार चल रही थी। जिस दौरान उन्होंने उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का काम किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः उम्र- 22 साल, कर रहा था तस्करी; पुलिस ने चरस की खेप संग पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पिता का निधन हो चुका है। दो भाई बहनों में वह बड़ी थी। एसएसपी ऊना ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। तथ्यों की जांच की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks