सरकारी नौकरी: हिमाचल प्रदेश के कई विभागों में 554 पदों पर भर्ती, खुले रोजगार के द्वार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

सरकारी नौकरी: हिमाचल प्रदेश के कई विभागों में 554 पदों पर भर्ती, खुले रोजगार के द्वार


शिमलाः
हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार बैठे युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में कुल 554 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन 6 तारिख से शुरू होंगे, पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन करने की तारिखः  6 दिसंबर 2021 

आवेदन करने की अंतिम तारिखः 5 जनवरी 2022 

कुल पदों की संख्या: 554

जानें किन पदों पर निकली है भर्ती-

  • जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट आईटी- 200 पद 
  1. 148 पद अकेले राज्य विद्युत बोर्ड, साथ ही विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों में स्टेनो टाइपिस्ट के कुल 66 पद 
  • राज्य विद्युत बोर्ड और पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट अकाउंट के 78 पद,
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्टाफ नर्स के 85 पद, 
  • ऑपरेशन थियेटर अस्सिटेंट के 18 पद, 
  • लेबोरेटरी अस्सिटेंट के 16 पद 
  • मेडिकल लेबोरेट तकनीशियन के 10 पद 
  • माइनिंग इंस्पेक्टर, जूनियर ड्राफ्ट्समैन और फार्मासिसट इत्यादि के पद 

आयु सीमाः 18 से 45 वर्ष 

नोटः ऑफलाइन किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 6 दिसंबर से आयोग की बेवसाइट पर आवेदन करने का लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इतना ही नहीं तकनीकी दिक्कत आने पर उम्मीदवार आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर सीधा संपर्क कर सकते हैं।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ