शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां स्थित जंगल में एक 13 वर्षीय छात्रा घायल अवस्था में मिली है। कहा जा रहा है कि इस लड़की ने जंगल में सुसाइड करने का भी प्रयास किया। बतौर रिपोर्ट्स, इस छात्रा ने पहले अपनी कलाई काटने का प्रयास किया और फिर जंगल में जाकर छलांग लगा दी। हालांकि, पुलिस ने इस बात से इंकार किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नशा छोड़ने आए थे केंद्र में, बाथरूम की ग्रिल तोड़कर 5 रोगी फरार- तलाश शुरू
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शुक्रवार देर रात ही इस बारे में जानकारी मिली थी, इसके बाद छात्रा को गंभीर हालत में इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, यह 13 वर्षीय लड़की शिमला स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। मल्याणा के जंगल में लोगों ने इसे घायल अवस्था में पाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः 64 वर्षीय शख्स ने निगला जहर, निधन के बाद परिवार ने बताया- मानसिक रूप से..
बताया जा रहा है कि लड़की को सिर और बाजू में चोट आयी है। वहीं, उसके हाथों में कट के निशान भी हैं, ऐसे में उसे इलाज के लिए वेंटिलेटर पर रखा है। शिमला एसपी मोनिका ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के गिरने की सूचना मिली थी। सुसाइड जैसा कोई मामला नहीं हैं। बकौल एसपी मोनिका, 'सुसाइड के बारे में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। लड़की को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।'



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks