सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में रहने वाला एक 21 वर्षीय युवक के बीते 20 दिनों से अपने घर नहीं लौटा है। मामला सिरमौर जिले के तहत पड़ते रेणुका विधानसभा क्षेत्र के खूड़ द्राविल पंचायत का है। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर से जेसीबी व टिप्पर चलाना सीखने के लिए गया हुआ था।
यह भी पढ़ें: कमाई मामले में हिमाचल ने बनाया रिकॉर्ड, राजस्व में 17% की हुई बढ़ोतरी
लापता युवक की पहचान 21 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र मगाराम के तौर पर हुई है। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। हालांकि, अभी तक युवक का कहीं कोई पता नहीं चल पाया है।
24 नवंबर को आखिरी बार कंडाघाट में दिखा था
मिली जानकारी के मुताबिक सचिन अपने घर से कहकर निकला था कि वह सोलन जहां फोरलेन कार्य चल रहा है वहां जेसीबी व टिप्पर चलाना सीखने के लिए जा रहा है। इस बीच बीते 12 नवंबर से कहीं लापता हो गया।
यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर CM जयराम ने खुद किया अलर्ट: नए नियमों के आदेश जारी
वहीं, परिजनों के मुताबिक 12 नवंबर तक उनका बेटा कंडाघाट में ही था। परंतु इसके बाद वह कहीं लापता हो गया। सचीन के पिता मगाराम ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उन्हें जानकारी दी कि बीते 24 नवंबर को युवक को आखिरी बार कंडाघाट में देखा गया था, इसके बाद वह कहां चला गया इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है।
परिजनों ने लगाई गुहार- यहां करें संपर्क
पिता का कहना है कि उन्हें ना तो उसके बारे में कोई सूचना मिली और ना ही उन्हें कोई फोन आया। अब उन्हें अपने बेटे की चिंता सताने लगी है। वहीं, अब अपने बेटे को ढूंढने के लिए परिजनों ने सोशल मीडिया गुहार लगाई है। अगर आपने कहीं भी सचिन को देखा है या आप जानते हैं कि वह कहां है तो नीचे दिए गए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। हो सके तो इस खबर को इतना शेयर करें की सचिन अपने घरवालों को मिला जाए।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने दी बड़ी खुशखबरी; एशियन विकास बैंक की 2095 करोड़ रुपए की परियोजना मंजूर
आपका एक शेयर परिवार के चिराग को ढूंढने में मददगार साबित हो सकता है। अब परिजनों ने लोगों से गुहार लगाई है कि यदि युवक कहीं पर भी दिखाई दे तो वह 98057 02032, 70183 86242 9015410054 इन नंबरों पर कॉल करें। उन्होंने लोगों से गुहार लगाई है कि उनकी बेटे को ढूंढने में उनकी मदद करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks