कांगडाः हिमाचल प्रदेश में अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद एक 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। इस हादसे को अंजाम देने के बाद से ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का ये स्कूल बना कोरोना का हब: एक साथ 43 बच्चे और टीचर भी संक्रामित
मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कालू दी हट्टी के पास एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में युवक सड़क पर औंधे मुंह गिर गया। इस हादसे में युवक का मुंह पूरी तरह से वाहन के पहियों के नीचे दबकर पिचक गया और उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक और रिश्वतखोर अरेस्ट: 15 हजार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी
वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
चेहरा कुचला तो इस तरह हुई पहचान
युवक का चेहरा इस घटना में पूरी तरह से चिपटा हो चुका था, जिस वजह से उसकी पहचान करना मुमकिन नहीं था। हालांकि, पुलिस ने जब युवक के शव की तलाशी ली, तो उन्हें उसकी जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ। बरामद हुए पहचान पत्र के मुताबिक युवक की शिनाख्त 33 वर्षीय किशोरी लाल उर्फ पुत्र दिलाबर सिंह निवासी पंचायत भवारना गांव कंडाहर पंचरुखी के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गजब तस्करी: ब्लड बैंक की एंबुलेंस में सप्लाई हो रही थी चरस, अरेस्ट हुआ ड्राइवर
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि कालू दी हट्टी में सड़क दुर्घटना में एक राहगीर की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks