हिमाचलः 50 वर्षीय शख्स दुकान से चलाता था नशे का कारोबार, बड़ी खेप संग धराया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः 50 वर्षीय शख्स दुकान से चलाता था नशे का कारोबार, बड़ी खेप संग धराया


कांगड़ाः
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुकान चलाने वाले एक शख्स के पास से नशे की बड़ी खेप बरामद की है। मामला कांगड़ा जिले के तहत पड़ते बैजनाथ क्षेत्र से सामने आया है। आरोपित दुकानदार की पहचान 50 वर्षीय मंगल राम पुत्र खनू राम निवासी भूजलिंग के तौर पर हुई है। 

यह भी पढ़ें: आधी रात को हिमाचल में घुस गोलीबारी करने लगे बाहरी राज्य के 35 पुलिसवाले, शराब पीकर टाइट!

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक दुकान में दबिश दी। इस बीच जब टीम ने दुकान की तलाशी ली तो उन्हें वहां से 1 किलो 621 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद नशे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों के करीब बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: शिमला पुलिस का कारनामा: 16 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा, हजारों में नकदी बरामद

वहीं, पुलिस द्वारा एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर आरोपित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ बी डी भाटिया ने की है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपित नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से व किसे बेचने के लिए लाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ