शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित मल्याणा के जंगल से देर रात एक 13 वर्षीय छात्रा को घायल हालत में बेसुध पड़ा पाया गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। इस बीच पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर से धूप सेंकने निकली 10वीं की छात्रा नहीं लौटी वापस, पिता को इस बात का शक..
दरअसल, इस मामले में छात्रा के पिता द्वारा इस बात की आशंका जाहिर की गई है कि उसकी बेटी पर अज्ञात शख्स ने जानलेवा हमला किया है। लड़की के पिता के अनुसार किसी अज्ञात शख्स ने हत्या के इरादे से बेटी के सर पर वार किया और उसे जगल में सड़क के किनारे फेंक दिया।
नाजुक बताई जा रही है हालत
बताया जा रहा है कि छात्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। छात्रा की आंख, गर्दन, बाजू और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों की निगरानी में छात्रा का उपचार चल रहा है। छात्रा अभी बेहोश है। पीड़ित अभी वेंटिलेटर पर है और इसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि पीड़ित शहर के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
यह भी पढ़ें: अटल टनल में ओवरटेकिंग पड़ी भारी: पहले गाड़ी ठुकी फिर भरना पड़ा हजारों का चालन, देखें वीडियो
वहीं, मामले की शुरूआती छानबीन में पुलिस को लग रहा था कि छात्रा पैर फिसलने से घायल हुई है, लेकिन पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तो किशोरी के फिसलने का कोई साक्ष्य नहीं मिला। लिहाजा पुलिस ने अब हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks