कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश पुलिस की विशेष टीम ने गश्त के दौरान एक नाबालिग लड़के के पास से नशे की खेप बरामद की है। मालमा कांगड़ा जिले के तहत पड़ते गांव छन्नी बेली से सामने आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः शराबी ड्राइवर ने बिजली के खंबे से ठोंका टैंपो, टूटी तारें; बाल-बाल बची स्थानीय की जान
मिली जानकारी के मुताबिक नारोकोटिक्स सेल नूरपुर की टीम पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आते छन्नी बेली पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग में गश्त पर थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर एक नाबालिग लड़का मौके पर आ पहुंचा जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया।
जुवेनाइल कोर्ट में किया जाएगा पेश
पुलिस ने जब शक के आधार पर किशोर की तलाशी ली तो उन्हें उसके पास से 7.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वहीं, पुलिस द्वारा मामले के संबंध में एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर बरामद चिट्टे को अपने कब्जे में लेकर आरोपित नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः नंबर प्लेट लगने से पहले ही खाई में गिरा नया नवेला टिप्पर, 24 वर्षीय युवक का निधन
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि किशोर के पास ये नशा आया कहां से लाया था और किसे देने वाला था। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपित को धर्मशाला जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks