हिमाचलः सफेद कपड़े में लिपटा पड़ा मिला अधेड़ शख्स- टूट चुकी थी सांसें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः सफेद कपड़े में लिपटा पड़ा मिला अधेड़ शख्स- टूट चुकी थी सांसें


कांगड़ाः
हिमाचल प्रदेश में एक अधेड़ उम्र के शख्स का शव बरामद होने की खबर सामने आई है। मामला कांगडा जिले के तहत पड़ते शाहपुर क्षेत्र से सामने आया है। मृतक शख्स की पहचान 52 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र ईश्वर दास निवासी मझैरना, बैजनाथ के तौर पर हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः बाइक की टक्कर ने छीन ली महिला की जिंदगी, PGI ले जाना भी काम नहीं आया

मिली जानकारी के मुताबिक बीते गुरूवार को देर रात राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत के समीप सड़क पर सफेद कपड़े से ढका हुआ एक शव पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ें: शुरू हो चुका है साल का आखिरी सूर्यग्रहण: ये चार राशि वाले रहें बेहद सावधान

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि शव यहां इस हालत में कैसे पहुंचा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ