हिमाचलः पर्यटकों से भरी कार पैरापिट से टकराकर हवा में लटकी, किनारे थी खाई

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः पर्यटकों से भरी कार पैरापिट से टकराकर हवा में लटकी, किनारे थी खाई


शिमलाः
हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों से भरी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है। मामला राजधानी शिमला स्थित बालूगंज थाना के तहत पड़ते इलाके का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा चालक की लापरवाही की वजह से पेश आया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के एक और स्कूल में कोरोना ब्लास्ट: 21 बच्चे संक्रमित, स्कूल बंद-परीक्षाएं चालू

मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर के समय पर्यटकों से भरी कार नंबर  CH01AM-3157 शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। इस बीच जब कार ओल्ड बैरियर के पास पहुंची तो चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिस वजह से कार बेकाबू होकर पैराफिट से जा टकराई।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, सूझबूझ से बचाई चालक ने अपनी जान

जोरदार टक्कर के बाद कार हवा में लटक गई। इस दौरान कार सवार पर्यटकों ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही की हादसे के वक्त कार उपर ही लटक गई, अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः 50 वर्षीय शख्स दुकान से चलाता था नशे का कारोबार, बड़ी खेप संग धराया

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बालूगंज थाना की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ