हिमाचलः तेज रफ्तार कार पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार भागी, अस्पताल ले जाने पर भी नहीं बचा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः तेज रफ्तार कार पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार भागी, अस्पताल ले जाने पर भी नहीं बचा


सोलनः
हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार कार द्वारा टक्कर मारने पर एक युवक की मौत हो गई। मामला सोलन जिले स्थित बद्दी के तहत पड़ते गांव थाना से सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद ही आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।  

यह भी पढ़ें: आज से शुरू हुआ नया महीना: दिसंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

मिली जानकारी के मुताबिक जनक राज पुत्र राम देव निवासी गांव ताकिया मेलदी, जिला छपरा, बिहार शाम के समय सड़क पर पैदर चलकर डोरियां स्थित अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था। इस बीच गुग्गा माड़ी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

अस्पताल ले जाने में हो गई देर 

इस टक्कर में वो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: PNB में कैशियर ने ही कर दिया 9 लाख से अधिक का गबन, बुरा फंसे

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ