हमीरपुर/पंचकुलाः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले एक 48 वर्षीय शख्स को पड़ोसी राज्य में एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शख्स की पहचान सुनील बन्याल निवासी लौहरवीन निवासी हमीरपुर के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः 50 मीटर गहरी खाई में समाई पिकअप, 27 वर्षीय चालक की गई जान-दूसरा चोटिल
बताया जा रहा है कि सुनील बन्याल शिक्षा निदेशालय में नियुक्त केमिस्ट्री के प्रवक्ता एवं शिमला विभाग प्रचार प्रमुख भी थे। जानकारियों की मानें तो यह हादसा तब पेश आया जब वे अपनी कार के कागजात दिखाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास जा रहा था।
कागजात दिखाने उतरा वाहन ने ठोंका
मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल दोपहर करीब सवा दो बजे हरियाणा स्थित पंचकुला जिले के पिंजौर के तहत पड़ते मल्लाह चौक पर रेड लाइट के समीप कुछ ही दूरी पर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शिमला की ओर से आ रही एक कार जिसमें सुनील बन्याल सवार थे. यहां उन्होंने वाहन चेकिंग होते देख कार रेड लाइट पर रोकी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के पैरालंपियन लाल को CM योगी ने दिया जयराम सरकार से ज्यादा, अनुराग भी थे
इस बीच जब पुलिस ने उन्हें कार के कागजात दिखाने को कहा तो उन्होंने लाइसेंस देकर गाड़ी को पार्क कर वापस आने के लिए कहा। इस दौरान करीब 15 मिनट बाद एक बाइक सवार ने पुलिस को बताया कि अज्ञात वाहन ने शिमला स्लिप रोड पर एक व्यक्ति को कुचल दिया है। यह व्यक्ति और कोई नही बल्कि सुनील बन्याल थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव: दिल्ली में लगा नेताओं का जमघट, कुलदीप को मिलेगा ईनाम!
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks