हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तारी के चलते एक टैंपो के अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकराने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित ग्राम पंचायत धलोट का है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय चालक ने शराब का अत्यधिक सेवन कर रखा था। इतना ही नहीं इस हादसे की चपेट में आने से एक स्थानीय दुकानदार बाल-बाल बच गया। अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः नंबर प्लेट लगने से पहले ही खाई में गिरा नया नवेला टिप्पर, 24 वर्षीय युवक का निधन
मिली जानकारी के मुताबिक टैंपो नंबर एचपी 67-2535 कोहली से गुलेला की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वो रास्ते में कोरा-रोड़ा के पास पहुंचा तो चालक टैंपो पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिस वजह से टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंबे से जा टकराया।
छलांग लगाकर बचाई दुकानदार ने जान
इस हादसे में बिजली की तारें टूटकर टैंपों पर आ गिरी। इस घटना के वक्त सुभाष बैग हाऊस का दुकानदार राजेश कुमार टहलने के लिए दुकान से बाहर ही निकला था कि अचनाक से तेज रफ्तार टैंपो आता हुआ दिखा तो उन्होंने छलांग लगा कर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः पर्यटकों से भरी कार पैरापिट से टकराकर हवा में लटकी, किनारे थी खाई
चालक व परिचालक फरार-
इस हादसे के बाद से ही टैंपो के चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मानें तो टैंपो चालक नशे में धुत था। इतना ही नहीं इस टक्कर के बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।
इस मालमे के संबंध में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि टैंपो के मालिक से विभाग की सहमति बन गई है। इस हादसे में लगभग 35 से 40000 रुपए का नुक्सान आंका जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks