चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला अंतर्गत जनजातीय क्षेत्र भरमौर से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पांच महीने के लिए आई राशन का एक्सपायरी डेट केवल 30 दिन (एक महीना) है।
लोगों में आक्रोश व्याप्त:
बता दें कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिए हर माह दो हजार क्विंटल आटे की आपूर्ति विभाग की ओर से की जाती है। आटे के लिए भेजी गई 40 किलोग्राम की गुत्थी की मियाद 30 दिन अंकित है। जबकि यह राशन पांच माह के लिए भेजा गया है।
लोगों ने इसे बड़ी लापरवाही बताया है और कई तरह के सवाल सरकार पर भी उठाए है। लोगों का कहना है कि अगर आटा गुत्थी की मियाद 30 दिनों के लिए है तो आगामी महीनों के लिए यह आपूर्ति क्यों की गई।
पूरे सर्दी के लिए आता है आटा:
वहीं, इस मामले पर एसडीएम भरमौर मनीष कुमार सोनी ने बताया कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संबंधित विभाग से पूरी रिपोर्ट तलब की गई है और निदेशालय से भी पत्राचार किया गया है।
गौरतलब है कि हर साल सर्दियों में भारी हिमपात होता है। ऐसे में जनजातीय क्षेत्र के लिए एडवांस राशन की व्यवस्था है। मगर आटे की गुत्थी की मियाद सिर्फ 30 दिन अंकित है।
जबकि यह राशन एडवांस में मार्च माह तक भेजा गया है। कुल मिलाकर इस तरह की अव्यवस्था से कई सवाल उठ रहे है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks