शिमलाः देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का मामला रिपोर्ट होने के बाद अब राज्य सरकारें काफी सतर्क हो गई हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए हिमाचल सरकार व प्रशासन अपनी ओर से कोरोना से निपटने के लिए हर संभव कोशिश करने में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: छात्रा से अश्लीलता करने वाले प्रोफ़ेसर को मिली बेल, सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी को दिया जवाब
इस सब के बीच विदेश से आए 550 लोग देवभूमि हिमाचल में दाखिल हुए हैं। सरकार की ओर से सभी लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि सरकार ने सभी विदेशियों को आठ दिन के भीतर टेस्ट करवाने को कहा है। सरकार के पास इन सभी का बायोडाटा पहुंच गया है, जिनकी निगरानी की जा रही है।
सभी को रहना होगा 14 दिन तक क्वारंटीन
सरकार की ओर से सभी को 14 दिन तक क्वारंटीन रहने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग करने के निर्देश दिए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक कोराना का ओमिक्रॉन वेरिएंट डेल्ट के मुताबिक सात गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। इस वेरिएंट का प्रभाव फेफड़ों पर ज्यादा पड़ता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का तस्कर 3 किलो चरस लिए अरेस्ट: पहले से नशा तस्करी के तीन मामलों में है आरोपित
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि कोरोना की दूसरी डोज लगाने के बाद जो लोग भी पॉजिटिव आ रहे हैं, उनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएं। नए वैरिएंट से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलों में टीमें गठित की हैं। इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks