शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार रविवार को राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही साथ 6 दिसंबर तक हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसार: छात्रा को क्वार्टर पर ले गया प्रोफ़ेसर, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
इस बारिश की वजह से निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। तीन दिन हिमपात व हल्की बारिश के बाद शनिवार को धूप खिली, इससे तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई, लोगों को ठंड से राहत मिली।
शनिवार को अटल टनल हुआ बहाल
जिला प्रशासन ने शनिवार को अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बहाल किया है। इस वजह से बर्फ देखने के लिए मनाली में रुके पर्यटक की तमन्ना भी पूरी हुई, क्योंकि बर्फबारी की वजह से अटल टनल के दोनों छोरों पर सफेद चादर बिछी हुई है। हालांकि मनाली प्रशासन ने पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ही जाने की अनुमति दी है। वहीं, चार बजे से पहले वापस आने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: HRTC बस और ट्राले के बीच हुई टक्कर: 40 यात्री थे सवार- इमरजेंसी डोर तक टूट गए
बता दें कि पिछले कुछ दिन से लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी हो रही है। हालांकि बर्फबारी और हल्की बारिश के बाद शनिवार को धूप खिली थी, इससे तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई थी, लेकिन रविवार को फिर से मौसम ठंडा हो गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks