कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से जुडी हुई एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां स्थित नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत बरियाल के रहने वाले एक जवान का ड्यूटी के दौरान ह्रदयगति रुक जाने की वजह से निधन हो गया। जान गंवाने वाले सैनिक का नाम विनोद कुमार था, जिसकी उम्र 42 वर्ष थी।
गर्भवती थी पत्नी:
बताया गया कि विनोद नागालैंड में असम राइफल में सेवा दे रहे थे और यहीं पर ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से उनकी जान चली गई। वहीं, बीते कल जब उनकी पार्थिव देह गांव पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। इसके बाद वरियाल के श्मशान घाट में पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में गिरी जीप, पति-पत्नी स्वर्ग सिधारे; बूढ़ी दादी पर टूटा दुःखों का पहाड़
विनोद कुमार के अंतिम संस्कार में असम राइफल से राजेंद्र कुमार धर्मशाला से मिन्हास सहित आए हुए सैनिकों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। बता दें कि विनोद कुमार अपने पीछे गर्भवती पत्नी चेतना ठाकुर, माता सत्या देवी व गोद ली बेटी को छोड़ गए हैं।
डिलवरी से पहले आने वाला था घर:
वहीं, सबसे दुखद बात तो यह है कि शादी के 14 साल बाद होने के बाद भी उन्हें कोई अपनी संतान नसीब नहीं हुई थी और जब शादी के 14 साल बाद उनकी पत्नी गर्भवती हुई तो वह उसे अकेला छोड़ गए। बताया गया कि विनोद कुमार की पत्नी की डिलवरी की तारीख भी डॉक्टर्स द्वारा तय कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में तीन नहीं बल्कि पूरे 5 दिन खराब रहेगा मौसम: इन जिलों के लिए अलर्ट, जानें डीटेल
इसी 11 दिसंबर को उनके घर किलकारियां गूंजने वाली थीं कि उससे पहले ही घर में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार जवान हाल ही में डेढ़ माह की छुट्टी काटने के बाद ड्यूटी पर लौटा था।
इतना ही नहीं उसने अपनी पत्नी को फोन कर यह भी बताया था कि वह डिलीवरी के एक दिन पहले यानी कि 10 दिसंबर को छुट्टी लेकर घर वापस लौट रहा है, लेकिन शायद भागवान ने कुछ और ही सोच रखा था।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks