कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां स्थित फेतला (थाटी) नामक स्थान पर एक पिकअप जीप के अनियंत्रित होकर पलट जाने की वजह से वाहन सवार एक शख्स की जान चली गई। बताया गया कि हादसा इतना अधिक खतरनाक था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जंगल में बेसुध हालत में मिली 13 वर्षीय छात्रा, कलाई पर निशान-छलांग लगाने की भी बात
बताया गया कि यह हादसा उस वक्त पेश आया जब गांव फेतला थाटी में एक जीप गांव से मक्की का बीज लेकर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान महेंद्र सिंह (50) निवासी गुरदास नंगल पंजाब के रूप में की गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल ने हासिल किया वैक्सीनेशन का शत प्रतिशत लक्ष्य: कल होगा आधिकारिक ऐलान
वहीं, हादसे का पता अचलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस संबंध में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks