शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला ढली पुलिस थाना के तहत रिपोर्ट हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: DC ने पूछा- माता जी क्या बात है, वृद्धा ने बताया- बहु कहती घर से निकालो
युवती से मिली जानकारी के मुताबिक बीते साल यानी 2020 के अक्टूबर महीने में एक ज्योतिषी ने हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता मोहन के साथ उसके विवाह का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही उसने अपना फोन नंबर भी उसे दिया।
शादी का वायदा कर, करता रहा दुष्कर्म
इस दौरान उसने मोहन से फोन के माध्यम से संपर्क किया। युवती का कहना है कि उससे मिलने के बाद मोहन शादी को लेकर काफी गंभीर हो गया। यहां तक की उसने उससे शादी करने का वायदा तक कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: फेविकोल बनाने वाली कंपनी ने मजदूर को नहीं दिया टेबल, तीसरी मंजिल से गिरा; गई जान
वहीं, साल के शुरूआती महीने यानी जनवरी की 23 तारिख को उन्होंने मोहन का जन्मदिन साथ में मनाया। इस दौरान मोहन ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।
बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाए
युवती ने जब मोहन से शादी के बारे में पूछा तो वह अपनी बात से पीछे हट गया। उसने युवती से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। युवती का आरोप है कि बीते 5 अगस्त को आरोपित अधिवक्ता ने बिना उसकी सहमति से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ससुराल गया था दो बच्चों का बाप, मफलर को रेलिंग से बांध लटक गया..
वहीं, पुलिस ने युवती द्वारा दी गई शिकायत पर अधिवक्ता मोहन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसेक साथ ही मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks