हिमाचलः प्राचीन मंदिर से लाखों का सामान चोरी कर भागा नेपाली, पुलिस ने डेढ़ घंटे में पकड़ा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः प्राचीन मंदिर से लाखों का सामान चोरी कर भागा नेपाली, पुलिस ने डेढ़ घंटे में पकड़ा


सिरमौरः
हिमाचल प्रदेश के एक प्राचीन मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। घटना सिरमौर जिले स्थित राजगढ़ उपमंडल के तहत पड़ते ब्राइला की बताई जा रही है। हैरत की बात तो ये है कि पुलिस ने ग्रामिणों के साथ मिलकर आरोपित को डेढ़ घंटे के भीतर ही जंगल से पकड़ लिया।

 यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिला पुलिस कर्मी ने दौड़ाकर दबोची महिला तस्कर, चिट्टे की खेप बरामद

आरोपित की पहचान 58 वर्षीय दिलू गिरी बहादुर निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित ब्राइला स्थित प्राचीन बिजट महाराज के मंदिर पर सेंधमारी कर मंदिर में मौजूद सारी नगदी व सोना-चांदी लेकर फरार हो गया। 

रात 11 बजे एक्टिव हुई पुलिस, 12 बजे के बाद ही खोज निकाला 

इस दौरान मंदिर के पास से गुजर रहे एक युवक ने जब ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी जानकारी पुजारी को दी। मंदिर में चोरी होने की सूचना मुख्य पुजारी ने रात करीब 11 बजे पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः घर पहुंची मां ने देखा फंदे से झूल रहा था बेटा, 27 साल थी उम्र, तनावग्रस्त था!

जहां पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डेढ़ घंटे के भीतर ही आरोपित को पास के जंगल से सामान के साथ बरामद कर लिया। चोरी किए हुए सामान में देवता की चांदी की छड़ी, चांदी का सिहासन, चंवर मुठा, एक छत्र चांदी व नकदी शामिल है।

चार किलोग्राम चांदी का सामान बरामद

कुल मिलाकर आरोपित के पास से चार किलोग्राम चांदी का सामान बरामद किया गया है जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। हालांकि चोरी के दौरान आरोपित से बिजट देवता की मुख्य मूर्ति मंदिर के एक कोने में गिर गई थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: केमिस्ट्री प्रवक्ता कार से कागजात दिखाने निकले बाहर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर गई जान

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर के बताया कि 30 नवंबर की रात्रि को ब्राइला स्थित बिजट महाराज के प्राचीन मंदिर में चोरी का मामला पेश आया था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने चोर को करीब दो घंटे के भीतर-भीतर ही पकड़ लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ