हिमाचलः नंबर प्लेट लगने से पहले ही खाई में गिरा नया नवेला टिप्पर, 24 वर्षीय युवक का निधन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः नंबर प्लेट लगने से पहले ही खाई में गिरा नया नवेला टिप्पर, 24 वर्षीय युवक का निधन


सिरमौरः
हिमाचल प्रदेश में एक टिप्पर के खाई में गिरने से 24 वर्षीय चालक की मौत की खबर सामने आई है। मामला सिरमौर जिले स्थित रेणुका जी के तहत पड़ते बाग-खैरी मार्ग से सामने आया है। 

चालक की हुई मौत, परिचालक ने कूदकर बचाई जान-

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात एक टिप्पर बेचड बाग से खैरी की ओर जा रहा था। इस बीच जब रास्ते में वे पनयाली के पास पहुंचा तो चालक टिप्पर पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिस वजह से टिप्पर अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः पर्यटकों से भरी कार पैरापिट से टकराकर हवा में लटकी, किनारे थी खाई

इस हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि परिचालक ने टिप्पर से कूदकर अपनी जान बचाई। मृतक चालक की पहचान 24 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र धनवीर सिहं निवासी भल्टा मछैर के तौर पर हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के एक और स्कूल में कोरोना ब्लास्ट: 21 बच्चे संक्रमित, स्कूल बंद-परीक्षाएं चालू

बताया जा रहा है कि टिप्पर अभी नया ही लिया गया था जिसमें अभी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। इस हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि यह हादसा रोड धंस जाने की वजह से पेश आया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, सूझबूझ से बचाई चालक ने अपनी जान

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद पिरजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में  लाई जा रही है। इस हादसे की पुष्टि एसपी ओमापित जम्वाल ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ