सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में एक पिकअप अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भंयकर था की मौके पर ही कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सिरमौरे जिले के तहत पड़ते राजगढ़ उपमंडल में पेश आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: केमिस्ट्री प्रवक्ता कार से कागजात दिखाने निकले बाहर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर गई जान
इस हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों की पहचान 28 वर्षीय यशपाल पुत्र कल्याण सिंह निवासी खनार डाकघर मुंडू, 28 वर्षीय संदीप पुत्र बेलीराम ग्राम व डाकघर बलग तहसील ठियोग जिला शिमला और 48 वर्षीय खजान सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी शरली तहसील कमरऊ जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।
कैंची मोड़ पर खोया नियंत्रण
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप एचपी 63बी 9275 में सवार होकर तीन लोग शिमला की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वे जब नेरीपुल छेला मार्ग पर स्थित कैंची मोड़ पर पहुंचे तो अचानक चालक पिकअप पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिस वजह से पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार 40 हजार JBT और DLD डिप्लोमा धारकों के साथ, SC में देगी चुनौती!
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सवार तीनों लोगों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के पैरालंपियन लाल को CM योगी ने दिया जयराम सरकार से ज्यादा, अनुराग भी थे
इस मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर बबीता राणा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ लाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले के संबंध में जांच की जा रही है। मृतको के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks