चंबाः हिमाचल प्रदेश में उच्चपर्वतीय इलाकों में हुए हिमपात के कारण सड़कों में फिसलन बढ़ गई है, जिस वजह से कई जगहों पर बस सेवा बंद कर दी गई है। इस सब के बीच प्रदेश के चंबा जिले में हुए हिमपात के कारण एक निजी बस के सड़क पर फंस जाने का मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कुफरी में पहली बर्फ़बारी- मनाली में भी गिरे फाहे, जानें कबतक साफ़ होगा मौसम
बताया गया कि बस के फंसने के कारण उसमें सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में सभी सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल ही आगे बढ़ना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल जिले के सलूणी व चुराह में बारिश व बर्फबारी के साथ 3 से 4 इंच तक ओलावृष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जंगल में पेड़ से लटका मिला मिस्त्री, देह नीचे उतारने दमकल विभाग को आना पड़ा
इस वजह से सड़क में फिसलन होने के कारण चंबा - हिमगिरी-सलूणी रूट पर चलने वाली एक निजी बस बगेल से आगे जा ही नहीं पाई। इतना ही नहीं बीते कल हुए हिमपात के कारण हलूरी-भड़ेला मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। इसी तरह चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर बाद ओलावृष्टि के चलते कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए थमकर रह गए।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks