बिलासपुर/ऊना। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ रेप का आरोपी आखिरकार पकड़ लिया गया है। बता दें कि 28 नवम्बर को आरोपी युवक मनोहर लाल (29) तहसील आंवला, जिला बरेली के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का मामला दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट; छाए हैं बादल, होगी बारिश और बर्फ़बारी!
इसी सिलसिले में पुलिस आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए उसे बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि झंडूता क्षेत्र के बरठीं अस्पताल में लाई थी। जहां से वह चकमा देकर मौके से भाग निकला था। इस बीच पुलिस ने आरोपी युवक का फोटो सोशल मीडिया सहित सभी पुलिस चौकियों व थानों में भेजकर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसार: छात्रा को क्वार्टर पर ले गया प्रोफ़ेसर, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
इस दौरान एसआई राम कुमार व कांस्टेबल साहिल उक्त फरार आरोपी की लगातार तलाश कर रहे थे। उनकी मेहनत का परिणाम यह निकला कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त आ गया। आरोपी को वे दोनों ही बंगाणा से तलाई थाना लेकर आए हैं। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि की है। पुलिस कस्टडी से फरार होने के आरोप में आईपीसी की धारा 224 में मुकदमा दर्ज किया गया था।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks