शिमलाः हिमाचल प्रदेश में रेत से लदी पकिअप के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक को घायल अवस्था में उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला राजधानी शिमला स्थित नेरवा के तहत पड़ते टंडोरी के समीप पेश आया है।
अचानक खोया नियंत्रण खाई में गिरी पिकअप
मिली जानकारी के मुताबिक एक पिकअप नंबर- एचपी 63 बी-6017 उत्तराखंड के खैरवा से रेत लेकर नेरवा की ओर आ रही थी। इस बीच जब वे टंडोरी के पास पहुंचे तो अचानक चालक पिकअप पर सेअचनाक नियंत्रण खो बैठा, जिस वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर 50 फिट गहरी खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः तेज रफ्तार कार पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार भागी, अस्पताल ले जाने पर भी नहीं बचा
इस हादसे में जान गंवाने वाले पिकअप चालक की पहचान 27 वर्षीय सद्दाम पुत्र सुलेमान निवासी गांव परशाणु व घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय फारूख पुत्र इब्राहिम निवासी गांव मूलशाक जिला शिमला के तौर पर हुई है।
मृतक और घायल के परिजनों को दी फौरी राहत
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। वहीं, प्रशासन द्वारा हादसे में जान गंवाने वाले युवक व घायल हुए युवक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार व 5 हजार रुपए दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: आज से शुरू हुआ नया महीना: दिसंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
इस मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने बताया कि नेरवा थाने में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks