हिमाचल: ससुराल गया था दो बच्चों का बाप, मफलर को रेलिंग से बांध लटक गया..

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: ससुराल गया था दो बच्चों का बाप, मफलर को रेलिंग से बांध लटक गया..


सिरमौर
: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से दो बच्चों के पिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना उपमंडल शिलाई के अंतर्गत बोकाला गांव का है। 

ससुराल गया था व्यक्ति:


मृतक की पहचान अनिल (35 वर्ष) शिल्ला तहसील शिलाई के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अनिल अपनी पत्नी व दो बच्चों सहित अपने ससुराल बोकाला गांव गया हुआ था।


वीरवार सुबह परिजन कब घर के पीछे गए तो देखा कि अनिल ने रेलिंग में मफलर बांधकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाने को दी। वहीं, स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। 

परिजनों ने दिया ये बयान:


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर में कोई भी संदिग्ध घाव या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।


परिजनों ने मृतक अनिल कुमार की मौत पर किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ