मंडीः हिमाचल प्रदेश में एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने की खबर सामने आई है। मामला मंडी जिले के तहत पड़ते दयारगी का है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने मौके की नजाकत को भांपते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई। अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस के छः कर्मियों का वेतन रुका: शराब के नशे में ड्यूटी देना पड़ा महंगा!
मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक सुंदरनगर बग्गी मार्ग पर जा रहा था। इस दौरान जब वो दयारगी के पास पहुंचा तो कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से कार अनिंयत्रित होकर बीएसएल नहर में जा गिरी। वहीं, इस हादसे का पता चलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने गाड़ी में रस्सी डालकर उसे नहर में डूबने से बचा लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः 50 वर्षीय शख्स दुकान से चलाता था नशे का कारोबार, बड़ी खेप संग धराया
इसके साथ ही स्थानीयों ने इस हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल टीम द्वारा गाड़ी को नहर से बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks