चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से सुबह सवेरे एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां पेश आए ताजा सड़क हादसे में एक गाड़ी के खाई में गिर जाने के कारण दो महिलाओं की जान चली गई है। इसके अलावा करीब 25 लोग घायल हुए हैं। जान गंवाने वाली महिलाओं का नाम आरती देवी और आशा देवी था.
7 महिलाएं गंभीर हाल में टांडा रेफर
इसके अलावा गंभीर रूप से घायल सात महिलाओं को टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है ये महिलाएं सरैयां गांव एक शोक सभा में शामिल होने जा रही थीं।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः ज्वैलर की दुकान में सेंधमारी करने वाली महिला काबू, पांच वारदातों की गुत्थी सुलझी
बताया गया कि यह हादसा आज मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब पेश आया। यह हादसा उस समय पेश आया जब ये महिलाएं सरैयां गांव एक शोक सभा में शामिल होने जा रही थीं। इस बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे लुढ़क गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सरोल नाला में हुआ।
हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया
वहीं, इस हादसे के संबंध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर चुवाड़ी और बकलोह चौकी से पुलिस, एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे की पुष्टि करते हुए एसएमओ डॉ विपिन ने की है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। पिकअप ट्राला सड़क से काफी गहरी खाई में गिरी है। वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks