कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में मानसिक तौर पर परेशान चल रहे एक 27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला कांगड़ा जिले के तहत पड़ते लंबागांव के दंसलू गांव का बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान अरुण कुमार निवासी गांव दंसलू रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, तीन लोगों का मौके पर टूटा दम
मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक बद्दी में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ समय पहले चिकन पोक्स का शिकार होने पर ही उसके पिता ने उसे घर बुलाया था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी युवक कोरोना महामारी से जूझ चुका था। वहीं, लगातार बीमार रहने के चलते अरुण तनावग्रस्त रहने लगा था।
घर पर कोई और नहीं था मौजूद
इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा संगीन कदम उठा लिया। युवक ने उस वक्त आत्महत्या की जब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। वहीं, जब मां घर आई तो उसने पाया की घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर मां ने आसपास के लोगों को बुलाकर घर का दरवाजा दुड़वाकर अंदर प्रवेश किया। अंदर अपने बेटे को फंदे से लटका देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटा पंखे से लटका हुआ था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिला पुलिस कर्मी ने दौड़ाकर दबोची महिला तस्कर, चिट्टे की खेप बरामद
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks