शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहडू उपमंडल में सेंधमारी कर की गई चोरी की घटनाओं में आरोपित महिला को पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपित महिला को दस दिन के भीतर ही ढूंढ निकाला है। इसके साथ ही चोरी किए गए आभूषणों को भी रिकवर कर लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गजब टोपीबाज आदमी: BMW पर लगा दिया स्कूटी का नंबर, 2.55 लाख की जालसाजी
बता दें कि बीते माह नवंबर में रोहडू व चिडगांव के तहत पड़ती ज्वैलर्स की दुकानों में सेंधमारी कर 5 चोरी की घटनाएं सामने आई थी। इन घटनाओं में शातिरों ने कुल 20 लाख के गहने व नगदी चुराई थी। हैरानी की बात तो ये थी की सब चोरियां एक ही तरीके से की गई थी।
चोरी का सामान भी बरामद
इलाके में पेश आ रही इन चोरी की वारदातों का निरीक्षण करने खुद पुलिस अधिक्षक मौके पर पहुंचे थे। जिनके द्वारा सेंधमारी की वारदातों पर अकुंश लगाने व आरोपितों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में कुल 15 सदस्य शामिल थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार अलर्ट: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच 550 लोग पहुंचे विदेश से देवभूमि
टीम द्वारा आरोपितों को पकड़ने के लिए इलाके में नाकाबंदी भी की गई। इसके साथ ही गांव में घूम रहे अनजान लोगों से मामले के संबंध में पूछताछ भी की। जांच के दौरान टीम ने एक संदिग्ध शख्स के पास से चोरी का सामान बरामद किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: छात्रा से अश्लीलता करने वाले प्रोफ़ेसर को मिली बेल, सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी को दिया जवाब
इसके बाद कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए पुलिस आरोपित महिला के पास पुहंची। पुलिस द्वारा मामले के संबंध में उन सुनारों को भी गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने आरोपितों से चोर का सामान खरीदा था।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks