मंडी। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और उत्पीड़न के मामलों के बीच ताजा केस सूबे के मंडी जिले से रिपोर्ट किया गया है। जहां पर एक 26 साल की नवविवाहिता ने अपने ससुर, सास, पति और ननद के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।
शादी के 15 दिन बाद ही करने लगे प्रताड़ित
पीड़ित नवविवाहिता इन सभी पर दहेज़ के लिए उसके साथ मारपीट करने और घर से निकालने के आरोप में शिकायत दी है। पीडिता के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया और पति जो दिल्ली में नौकरी करता है उसने भी अपना मोबाइल बंद कर लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मेडिकल के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा रेप आरोपी अरेस्ट, एक केस और बढ़ा
पीड़िता मनीषा ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका विवाह कुछ समय पहले मनीष शर्मा पुत्र प्रेम राज निवासी राजा का तालाब फतेहपुर के साथ हुआ था। शादी के दस 15 दिन के बाद ही उसके ससुर, प्रेम राज, सास कांता देवी, ननद बबीता देवी और सविता उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए जबरदस्ती!
मनीषा की मानें तो सास व ससुर उसे दहेज में पांच लाख रुपए और वाशिंग मशीन न लाने को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते और कमरे में बंद कर देते थे। मेरे पति जो दिल्ली में नौकरी करते हैं वह जुलाई में दिल्ली साथ ले गए थे, वहां अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती की, जब मैंने मना किया तो वहां भी दहेज का नाम लेकर मारपीट की गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट; छाए हैं बादल, होगी बारिश और बर्फ़बारी!
पीड़िता के अनुसार वहां भी उनकी दूसरी ननद ने भी उनको प्रताड़ित किया। इसके बाद जब वह वापस आई तो सास ने उसको घर से निकालकर पैसे लाने के लिए कहा। जब उसने मायके पक्ष में यह बात बताई तो उन्होंने स्थानीय पंचायत से संपर्क किया। इसके बाद उनकी सास ने घर में ताला लगा दिया और पिटाई की।
यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसार: छात्रा को क्वार्टर पर ले गया प्रोफ़ेसर, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
इसके साथ ही पति ने भी अपना मोबाइल बंद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी शादी में दिए जेवरात व दस्तावेज भी रख लिए हैं, जिसका गलत उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है। डीएसपी तिलक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, सास ससुर को थाने तलब किया गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks