हिमाचल में महंगाई की तगड़ी मार: 101 रुपए महंगा हुआ व्यवसायिक सिलिंडर, घरेलू पहले से हजार पार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में महंगाई की तगड़ी मार: 101 रुपए महंगा हुआ व्यवसायिक सिलिंडर, घरेलू पहले से हजार पार


शिमलाः
नए महीने की शुरुआत में आम लोगों को महंगाई की तगड़ी मार पड़ी है। इसी कड़ी में हर माह की तरह तेल कंपनियों द्वारा गैस कीमतों में बदलाव किया गया है। बता दें कि तेल कंपनियों द्वारा व्यवसायिक सिलेंडर की किमतों में करीब 101 रुपए तक का इजाफा किया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः घर पहुंची मां ने देखा फंदे से झूल रहा था बेटा, 27 साल थी उम्र, तनावग्रस्त था!

वहीं, कंपनी द्वारा घरेलू गैस की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि इस महीने घरेलू गैस की कीमतें  स्थिर रहेंगी। इसी के साथ अब लोगों को व्यवसायिक सिलिंडरों पर 2273 रुपए चुकाने होंगे। जबकि घरेलू गैस पर नबंवर महीने की तरह ही 1002 रुपए चुकाने होंगे।

मात्र 31 रुपए मिलेगी सब्सिडी!

बता दें कि अगस्त माह से केंद्र सरकार ने 31 रुपए की सब्सिडी को लौटाना बंद कर दिया था। जो अब घरेलू गैस उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिला पुलिस कर्मी ने दौड़ाकर दबोची महिला तस्कर, चिट्टे की खेप बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक भारत सरकार 31 रुपए सब्सिडी जारी करने वाले साफ्टवेयर को अपग्रेड कर रही थी, जिस वजह से सब्सिडी को रोका गया था। वहीं, अब सिस्टम के अपग्रेड होते ही उपभोक्ताओं को सब्सिडी की बकाया राशि एक साथ जारी होना शुरू हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ