शिमलाः हिमाचल प्रदेश में 10वीं व 12वीं पास बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर हाथ लगा है। बता दें कि NIELIT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन, डाटा एंट्री ऑपरेटर और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी पोस्ट) पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
सभी इच्छुक पात्र nielit.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू पास करने वाले पात्रों की नियुक्ति प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में हो सकती है।
आवेदन करने की अंतिम दिनांकः 8 दिसंबर 2021
आवेदन शुल्क: एससी/एसटी/महिला उम्मीदवार/भूतपूर्व सैनिक - 150/- रुपये
सामान्य और अन्य सभी - रु 300/-
कुल पदः 24
- जूनियर ड्राफ्ट्समैन - 03
- डाटा एंट्री ऑपरेटर - 09
- जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी - 12
शैक्षणिक योग्यता-
जूनियर ड्राफ्ट्समैन - राज्य/केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आईटीआई/संस्थान से ड्राफ्ट्समैन ट्रेड में 2 वर्षीय डिप्लोमा के साथ मैट्रिक।
डाटा एंट्री ऑपरेटर - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 12 वीं पास और कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा।
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 12वीं पास और कंप्यूटर एप्लीकेशन / कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में एक साल का डिप्लोमा
जानें कैसे करें भर्ती के लिए अप्लाई-
- सभी इच्छुक उम्मीदवार Google आवेदन पत्र के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- NIELIT शिमला के वेबसाइट पर जाएं (http://www.nielit.gov.in/shimla)
- रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- रिक्रूटमेंट टैब के तहत लिंक विज्ञापन, फॉर्म भरने से पहले आवेदन फॉर्म भरने के चरणों को देखें।
- केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से 500 / - रूपये आवेदन शुल्क रुपए का भुगतान करें।
- अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और बताये गये चरणों का पालन करें।
- संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks