सोलनः हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ समय से तेंदुए का आतंक काफी बड़ गया है। इतना ही नहीं आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए हाईकोर्ट ने आदेश भी दिए हैं। बावजूद इसके लोग तेंदुए की दहशत में जीने के लिए मजबूर हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सोलन जिले स्थित कंडाघाट से रिपोर्ट हुआ है। जहां शादी समारोह से घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक पर तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सफेद कपड़े में लिपटा पड़ा मिला अधेड़ शख्स- टूट चुकी थी सांसें
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। जब चायल घाटी के तहत पड़ते झाजा घेंटी क्षेत्र में एक तेंदुए ने शादी समारोह से घर लौट रहे युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक बाइक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधे सड़क से बाहर झाडियों में जा गिरा।
क्षेत्रीय अस्पताल में हुआ इलाज
गनीमत यह रही कि इस दौरान मौके पर शादी समारोह से ही लौट रही एक कार आ पहुंची, जिस वजह से तेंदुआ युवक पर दोबारा हमला नहीं कर पाया। कार सवार लोग युवक को उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से युवक को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः बाइक की टक्कर ने छीन ली महिला की जिंदगी, PGI ले जाना भी काम नहीं आया
घायल युवक की पहचान रितिक ठाकुर के तौर पर हुई है। इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी चायल अनिल ठाकुर ने बताया कि अभी तक उनके पास किसी व्यक्ति या उनके स्टॉफ के माध्यम से कोई ऐसी शिकायत नहीं आई है।
उन्होंने बताया कि ऐसी घटना यदि हुई हैं तो जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे रात के समय अकेले यात्रा ना करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks