हिमाचल पुलिस की कस्टडी में मर गया कैदी: खाना खिलाने रोका था-निगल लिया जहर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल पुलिस की कस्टडी में मर गया कैदी: खाना खिलाने रोका था-निगल लिया जहर


कुल्लूः
हिमाचल प्रदेश पुलिस की हिरासत में जम्मू-कश्मीर के एक कपड़ा व्यापारी के मौत होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू पुलिस थाना की टीम एएसआई की अध्यक्षता में नौशेरा से कपड़े का कारोबार करने वाले व्यापारी राज कुमार को पैसे के लेनदेन संबंधी मामले में पकड़कर अपने साथ कुल्लू लेकर आ रही थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः JCB व टिप्पर चलाना सीखने गया 21 वर्षीय युवक लापता, 20 दिन से नहीं आया घर

इस दौरान जब वे जम्मू स्थित सांबा के सुपवाल में खाना खाने के लिए रुके तो मौके का फायदा उठाते हुए कारोबारी ने अपनी जेब से जहरीला पदार्थ निकाला और उसका सेवन कर लिया। इस बीच रास्ते में आरोपित की तबियत बिगड़ने लगी, जिसे देख पुलिस कर्मी उसे उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: कमाई मामले में हिमाचल ने बनाया रिकॉर्ड, राजस्व में 17% की हुई बढ़ोतरी

परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यापारी की मौत होने पर सांबा के अतिरिक्त जिला उपायुक्त सूरम चंद शर्मा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ