बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित एम्स ओपीडी के शुभारंभ के दौरान जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लुहणु मैदान से रवाना हुए तो गेट पर पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के परिजनों ने जस्टिस फॉर एचपी पुलिस के पोस्टर लेकर नड्डा की गाड़ी को घेरा। उसके बाद उन्होंने नड्डा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने का तरीका बताया जा रहा गलत
वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि जेपी नड्डा का काफिला रोकने पर प्रदर्शन कर रहे पुलिस कर्मियों के परिजनों को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस जवानों के स्वजनों पर धारा-147 व 341 के तहत मामला दर्ज हुआ है। इनकी संख्या 10 है। सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में युवती को बनाया बंधक: भाई रिश्तेदार करते थे रेप, धर्म-परिवर्तन और ना जाने क्या-क्या
इस बारे में सवाल पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक एसआर राणा का कहना था कि ज्ञापन देने का तरीका गलत था। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा पैदा हुई। इसके चलते प्रदर्शन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई बनती है।
आईजी की अध्यक्षता में कमेटी गठित
उधर, हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की रिवाइज पे बैंड की मांग को लेकर पुलिस मुख्यालय ने कमेटी का गठन किया है। आईजी सीटीएस आनंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी पुलिस कांस्टेबल की वेतन विसंगतियों और प्रदेश के अन्य विभागों में अमल में लाई जा रही पद्धतियों का अध्ययन करेगी। हर पहलू पर विचार करने के बाद एक हफ्ते में रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद सरकार फैसला लेगी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks