हिमाचल पुलिस के छः कर्मियों का वेतन रुका: शराब के नशे में ड्यूटी देना पड़ा महंगा!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल पुलिस के छः कर्मियों का वेतन रुका: शराब के नशे में ड्यूटी देना पड़ा महंगा!


ऊनाः
हिमाचल प्रदेश पुलिस के छः कर्मियों को काम के समय शराब का सेवन करना महंगा पड़ गया है। विभाग की ओर से इन सभी का वेतन रुकवा दिया गया है। ताकि आम लोगों के साथ-साथ पुलिस कर्मी भी कानून की अवहेलना ना कर सकें।

यह भी पढ़ें: आधी रात को हिमाचल में घुस गोलीबारी करने लगे बाहरी राज्य के 35 पुलिसवाले, शराब पीकर टाइट!

मिली जानकारी के मुताबिक ऊना जिले के अलग-अलग जगहों पर तैनात छः पुलिस कर्मी शराब के नशे में चूर होकर ड्यूटी में कोताही बरत रहे थे। आलम ये आ पहुंचा था कि वे अपने हाथ में डंडा तक मजबूती से नहीं पकड़ पा रहे थे। इतना ही नहीं उनकी इस हरकत के चलते पुलिस अधीक्षक तक काफी परेशान थे।

यह भी पढ़ें: शिमला पुलिस का कारनामा: 16 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा, हजारों में नकदी बरामद

बताया जा रहा है कि ये पहली बार नहीं है जब ये कर्मी यूं शराब पीकर ड्यूटी पर आए थे। इससे पहले भी विभाग ने इन्हें चेतावनी दी थी। बावजूद इसके इन कर्मियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। इतना ही नहीं कर्मियों की नशे की आदत को छुड़वाने के लिए अब पुलिस लाइन में सेंटर तक प्रस्तावित है। 

अल्कोहल सेंसर पर लगा है प्रतिबंध, नहीं हो पा रहे टेस्ट-

इसके माध्यम से हर पुलिसकर्मी का अल्कोहल टेस्ट होगा और यह टेस्ट हर कर्मी को करवाना अनिवार्य रहेगा। इस टेस्ट की रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। परंतु कोरना महामारी के दौर में अल्कोहल सेंसर पर प्रतिबंध लग गया था जो अभी तक शुरू नहीं हुआ। इसी वजह से अब शराब के सेवन की जांच नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें: आधी रात को हिमाचल में घुस गोलीबारी करने लगे बाहरी राज्य के 35 पुलिसवाले, शराब पीकर टाइट!

इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि छः पुलिसकर्मियों की सैलरी रोकी गई है। भविष्य में पुलिसकर्मी शराब का सेवन करके ड्यूटी न करें उसके लिए पुलिस लाइन में एक सेंटर बनाया जा रहा है। जब वह बनकर तैयार होगा, तो उस बारे में मीडिया को बता दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ