हिमाचली पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला बलात्कार का आरोपी, मेडिकल करवाने लाए थे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचली पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला बलात्कार का आरोपी, मेडिकल करवाने लाए थे

 


बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश पुलिस की गिरफ्त से रेप मामले में आरोपी युवक के फरार होने की खबर सामने आई है। मामला बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के एक और बैंक में घोटाला: दस्तावेज लिया किसी और से- लोन मिला किसी और को

मिली जानकारी के मुताबिक बीते 28 नवंबर 2021 को जिला के पुलिस थाना में 29 वर्षीय मनोहर लाल निवासी आमला जिला बेतूल, मध्य प्रदेश के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का मामला दर्ज हुआ था। 

पुलिस ने सोशल मीडिया पर साझा करी तस्वीर 

इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम आरोपित का मेडिकल करवाने के लिए झंडूता क्षेत्र के बरठी अस्पताल में बुधवार व वीरवार की मध्यरात्रि पहुंची। इस दौरान मौका पाकर आरोपित युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः JCB व टिप्पर चलाना सीखने गया 21 वर्षीय युवक लापता, 20 दिन से नहीं आया घर

पुलिस टीम पूरी रात आरोपित को ढूंढती रही परंतु उसका कहीं कोई पता नहीं चला। वहीं, पुलिस द्वारा सोशल मीडिया सहित आसपास के थानों में आरोपित की फोटो भेज दी गई है। ताकि आरोपित को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस की कस्टडी में मर गया कैदी: खाना खिलाने रोका था-निगल लिया जहर

इसके साथ ही पुलिस ने पंजाब- हिमाचल व बिलासपुर की सीमाओं पर नाकाबंदी भी कर रखी गई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी युवक रात को भाग गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपित युवक को पकड़ लेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ