शिमला/नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी को उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश में जबरदस्त जीत हासिल हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विधायक और शीर्ष नेतागण भी आत्मविश्वास से लबरेज हैं। बावजूद पार्टी के बड़े नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं।
दिल्ली दरबार पहुंचे कांग्रेस नेता:
बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी ने पिछले दिनों 11 राज्य के पार्टी प्रदेशाध्यक्ष का बदलाव किया है। हिमाचल कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि यहां भी संगठन में बदलाव हो। इस बाबत केंद्रीय आलाकमान से मुलाकात की गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः 50 मीटर गहरी खाई में समाई पिकअप, 27 वर्षीय चालक की गई जान-दूसरा चोटिल
केंद्रीय आलाकमान भी बदलाव चाहती है और इसको लेकर स्थानीय नेताओं से वन टू वन बैठक की प्लानिंग की जा रही है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व हिमाचल को लेकर काफी सीरिअस है क्योंकि यह बीजेपी अध्यक्ष का गृह राज्य है।
जीत के नायक कुलदीप को इनाम!
अभी मंडी से नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष समेत कई बड़े नेता दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन शपथ ग्रहण के दौरान परिवार के लोगों को भी जाने की इजाजत नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः तेज रफ्तार कार पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार भागी, अस्पताल ले जाने पर भी नहीं बचा
ऐसे में साफ है कि नेताओं का दिल्ली जाने का वजह क्या हो सकता है। हालांकि, पिछले दिनों जिन 11 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव हुआ उनमें पंजाब था और वहां बदलाव को लेकर काफी शोर शराबा हुआ।
ऐसे में पार्टी चाहती है कि बदलाव शांतिपूर्ण तरीके से हो और हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने उपचुनाव में भी काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।
यह बरकरार रहे और यह जीत वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मिली है और जीत का इनाम भी उन्हें मिले। ताकि कार्यकर्ताओं का जोश बना रहे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks