मंडीः हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। परेशानी की बात तो ये है कि इस बार महामारी की चपेट में ज्यादातर बच्चे आ रहे हैं। इस सब के बीच प्रदेश के मंडी जिले स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले 43 बच्चे व एक अध्यापक की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक और रिश्वतखोर अरेस्ट: 15 हजार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी
बता दें कि बीते सप्ताह इसी स्कूल के करीबन 34 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्कूल में मौजूद 46 अध्यापकों व 279 बच्चों की सैंपलिंग की गई, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद एक अध्यापक व 43 बच्चे कोविड-पॉजिटिव पाए गए हैं।
फिर भी बंद नहीं किया गया स्कूल
स्कूल में इतनी मात्रा में बच्चों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी स्कूल को बंद नहीं किया गया है। हालांकि, इसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके तहत ना तो कोई स्कूल से बाहर नहीं आ सकता और ना ही स्कूल में जा सकता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंदिर के गल्ले से 16 बार निकाला कैश- सारे फिंगर प्रिंट भी साफ कर गया बुजुर्ग चोर
इसके साथ ही स्कूल को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। इस मामले की पुष्टि करते सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने की है। उन्होंने जिला वासियों से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks