शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : सही समय की राह न देखते हुए जो भी योजनाएं काम से संबंधित हैं, उन पर तुरंत अमल करने की कोशिश करें। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय रहेंगे। उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। आज किसी व्यक्ति की जमानत न लें। आपाधापी में काम न करें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : इस समय आर्थिक स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए खर्च पर भी कंट्रोल करना जरूरी है। ज्यादा तनाव लेने से आपकी कार्य प्रणाली पर असर आ सकता है। नौकरी पेशा लोग भी ज्यादा स्ट्रेस ना लें। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस हो सकता है। इसे प्रेम समझने की गलती बिल्कुल न करें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : नए रिश्ते सुखद होंगें। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। साथ ही कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी। रिलेशनशिप या प्रेम संबंधों से संबंधित निर्णय लेने के लिए यह वक्त योग्य नहीं है। मित्रों के साथ किए गए पैसों के व्यवहार के कारण कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : आप दिन की शुरुआत किसी बेहतरीन संकल्प से करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। आय का भी कोई नया स्त्रोत बनने की पूरी संभावना है। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। पैर दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : अगर कहीं बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके बारे में पूरी तहकीकात अवश्य कर लें। कुछ पुराने मतभेद दूर होंगे तथा आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को और बढ़ाएगा। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। जोखिम व जमानत के कार्य अभी टालें रखे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : आज आप ज्यादा खाने से बचें। स्वयं के प्रिय के साथ पर्याप्त वक्त बिताने की संभावना है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। बैंक से जुड़े लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा घर में सुखद माहौल होगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगे।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks