शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष बेहतर परिणाम दिखाई देंगे। कारोबार में नजर बनाए रखें और लापरवाही से बचें। कल्पनाओं में न खोएं सच के धरातल पर रहें। भूमि से जुड़े मसलों में संभलकर काम करें। आप जो भी काम करेंगे उसमें तारीफ भी मिल सकती हैं।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आय में आशातीत सफलता मिलेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन कोई जोखिम ना लें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपकी व्यवसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैत्रिक सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी। प्रेम का साथ मिलेगा। स्वास्थ मध्यम रहेगा। क्या न करें-आज शारीरिक जोखिम ना लें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपके लिए भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। प्रेम मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज बुजुर्गों के स्वास्थ में लापरवाही ना करें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ मध्यम रहेगा, जिससे ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन क्रोध को बेकाबू ना होने दें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपके जीवन साथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। क्या न करें- आज महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपके शत्रु भी आपके मित्र बनने की कोशिश करेंगे। प्रेम परवान चढ़ेगा। आपका स्वास्थ एवं प्रेम बहुत अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन गृह कलह की शुरुआत ना करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks