शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग भाग्यवान होते हैं। करियर के क्षेत्र में आपके काम तेजी से बनते हैं। आपके साथ बदलाव जल्दी-जल्दी होते हैं। जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की स्थिति इस साल आपके लिए अच्छी रहेगी।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपको संतान से अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन क्रोध को बेकाबू ना होने दें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपके व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन कोई आर्थिक जोखिम ना लें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन धनागमन हो सकता है। आपके कुटुम्बों में वृद्धि होगी। आपके शब्द कौशल से व्यवसाय आगे बढ़ेगा। क्या न करें- आज के दिन प्रेम में कठोर भाषा का प्रयोग ना करें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपका समाजिक एवं आर्थिक कद बढ़ेगा। आप सबके आर्कषण का केन्द्र बने रहेंगे। आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज अत्यधिक सोच का शिकार ना बनें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपकी प्रेम एवं संतान से दूरी रहेगी, लेकिन शुभता बनी रहेगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks