शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं. आप, लोगों की सेवा करने को ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं. आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं. आपके लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होगा.
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा. अज्ञात भय सताएगा. क्या न करें- आज अत्यधिक सोच का शिकार ना बनें.
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे. आय में आशातीत सफलता मिलेगी. आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें.
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, जिसके तहत व्यवसायिक सफलता मिलेगी. आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन प्रेम में कलह ना करें.
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा. यात्रा से लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. क्या न करें-आज के दिन नए व्यापार की शुरुआत ना करें.
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेगी, थोड़ा बचकर पार करें. आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज किसी तरह का जोखिम ना लें.
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपको जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. स्वास्थ्य एवं प्रेम अच्छा रहेगा. क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks