शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं. आप, लोगों की सेवा करने को ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं. आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं. आपके लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होगा.
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे. आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा.स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन मां के स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें.
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपको अपने संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. आपका व्यापार अच्छा रहेगा. क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें.
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपके भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी. मां का स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी. क्या न करें- आज अपनी जुबान अनियंत्रित ना होने दें.
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन भाग्यवश आपका पराक्रम रंग लाएगा. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी. क्या न करें-आज संतान से दूरी को अनदेखा ना करें.
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन धन का आवक बढ़ेगा. आपके कुटुम्बों में वृद्धि होगी. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. क्या न करें- आज के दिन किसी से भी कठोर भाषा का प्रयोग ना करें.
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य एवं व्यापार ठीक रहेगा. प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज मानसिक परेशानी को खुद पर हावी ना होने दें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks