शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। इस साल फरवरी आपके लिए शुभकारी माह होगा और दिसंबर भाग्योदय वाला माह होने वाला है।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपकी चली आ रही चिन्ताएं खत्म होगी। आप सितारों की तरह चमकेंगे। प्रेम एवं संतान दोनों के भाग्य का साथ आपको मिलेगा। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य से लापरवाही ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन अपने महत्वपूर्ण कार्य सुबह ही निपटा लें, क्योंकि दोपहर के बाद से थोड़ी परेशानी बनने वाली हैं, लेकिन आपको अपने प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपको आशातीत आय में वृद्धि होगी। आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज अपने मान सम्मान से समझौता ना करें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आपके उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। प्रेम एवं व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन नए व्यापार की शुरुआत ना करें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन गृह कलह करने से बचें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आप मेहनत करें पर अपने भाग्य पर भरोसा ना करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें, क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks