शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
तुला राशि- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है. आज के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों के साथ होगी। मिट्टी के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत के कारण आज आपको धन की प्राप्ति होगी। शत्रु और रोग आज आपके प्रभाव से परास्त होंगे।
वृश्चिक- आज आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करने में सफल रहेंगे. अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलना चाहते हैं तो इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। इससे आपको शीघ्र सफलता मिलेगी। याद रखें कि हर यात्रा पहले कदम से शुरू होती है।
धनु - आज आपको परिवार में बड़ो का सहयोग मिलेगा, जिससे आप कोई बड़ी जिम्मेदारी लेने में सफल रहेंगे. कृषि के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। तर्क-वितर्क से बचें। धन हानि संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामले शांत होने पर आपको खुशी मिलेगी। काम का दबाव बढ़ने से आप मानसिक उथल-पुथल और परेशानी का अनुभव करेंगे।
मकर- आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा. जिससे आपके काम अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज व्यापार में बदलाव की संभावना है। ऑफिस में आपकी रचनात्मकता पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के लवमेट के साथ डेट पर जाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा।
कुम्भ- आज आप अपने प्रेम प्रसंग में किसी बड़ी बाधा के दूर होने से राहत महसूस करेंगे. अगर आप पार्टनर की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतरीन है। आज आपकी कुछ मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि आज आपका कोई प्रिय वस्तु खोने का भय है।
मीन राशि- आज मानसिक दुख और उदासी रहेगी. उत्साह भंग होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न लें। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी है। काम में रुकावट आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks