शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं. जितना वो बुद्घि से काम लेते हैं, उतना ही उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है. ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं. अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा.
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपको धन हानि हो सकती है. कुटुम्बों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा. आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. मुख रोग का शिकार हो सकते हैं. क्या न करें-आज व्यवसायिक जोखिम ना लें.
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. अचानक किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी. क्या न करें-आज नए सम्बन्धों की शुरुआत ना करें.
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. नेत्र विकार या सिर दर्द की परेशानी हो सकती है. आपका व्यापार ठीक चल रहा है. क्या न करें- आज पिता के स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें.
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपकी शारीरिक स्थिति मध्यम रहेगी. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी. आपको अपने संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन गलत मार्ग से धनार्जन ना करें.
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आप अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. आप पैत्रिक सम्पत्ति को लेकर कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़ सकते हैं. क्या न करें- आज नए व्यापार की शुरुआत ना करें.
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपको यात्रा में कष्ट मिल सकता है. आपके स्वास्थ एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी. प्रेम का साथ मिलेगा. क्या न करें-आज के दिन मान-सम्मान से समझौता ना करें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks