शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं. जितना वो बुद्घि से काम लेते हैं, उतना ही उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है. ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं. अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा.
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. आपको अपने संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें-आज नए सम्बन्धों की शुरुआत ना करें.
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आप अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम में कलह हो सकता है. आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. व्यापार ठीक रहेगा. क्या न करें- आज के दिन मानसिक चंचलता ना करें.
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपके विरोधी परास्त होंगे. पैरों में चोट चपेट लग सकती है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम से दूरी हो सकती है. क्या न करें- आज के दिन घरेलू विवाद के चक्कर में ना पड़ें.
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आप अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. आज आपका मन अवसादित रहेगा. प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी. क्या न करें-आज के दिन स्वास्थ्य में लापरवाही ना करें.
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है. आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा. आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. क्या न करें-आज के दिन जुबान को अनियंत्रित ना होने दें.
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे. आपके स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी. संतान की सेहत पर ध्यान दें. क्या न करें- आज के दिन प्रेम में कलह की शुरुआत ना करें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks